फिरोजाबाद , मार्च 8 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के माखनपुर क्षेत्र में रविवार को हाईवे किनारे खड़े एक युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, नगला तुरकिया गांव के पास दोपहर में हुई इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और बस चालक को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित