लखीसराय , फरवरी 27 -- बिहार में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड में शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के माध्यम से युवक युवतियों को उनके योग्यता के अनुरूप रोजगार एवं मार्गदर्शन मिला। जीविका द्वारा आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने किया।
जिला पदाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से मिली राशि का उपयोग अपने हुनर के अनुरूप करने को कहा।
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में सिक्युरिटी गार्ड , सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लाजिस्टिक स्टॉफ , डाटा ऑपरेटर, फार्मा आदि पदों के लिए चयन और मार्गदर्शन किया गया।
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के लिए आंठवी पास से लेकर बी.ए तक के योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक-युवतियों का चयन हुआ।
अमित कुमार, प्रबंधक, रोजगार, जीविका ने जानकारी दी कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 541 अभ्यर्थियों ने निबंधन कराया जिसमें 359 अभ्यर्थियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अगले चरण के लिए चयनित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित