नयी दिल्ली , मार्च 13 -- सरकार ने रेशम समग्र योजना-2 के अंतर्गत वर्ष 2021-22 से जनवरी 2026 तक कुल 4,424.90 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन किया गया है, जिसमें से 4390.68 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
यह जानकारी कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि देश में रेशम उत्पादन, उत्पादकता और गुणवत्ता में समग्र सुधार के लिए शुरू की गयी रेशम समग्र-2 योजना कुल जारी की गई राशि में से 1,374.44 करोड़ रुपये राज्यों को उनके द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर योजना के लाभार्थी-उन्मुख घटकों के कार्यान्वयन के लिए आवंटित अथवा जारी किए गए हैं।
वस्त्र मंत्रालय के अधीन केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) इस योजना के अंतर्गत समर्थित रेशम उत्पादक किसानों, स्वयं सहायता समूहों और रीलिंग अथवा री-रीलिंग इकाइयों की संख्या पर समेकित आंकड़े रखता है। इसके अंतर्गत वर्ष 2021-22 से फरवरी 2026 तक कुल 1,12,385 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई है, जिनमें 65,566 रेशम उत्पादक किसान और 6,141 रीलिंग/री-रीलिंग इकाइयां (स्वचालित रीलिंग मशीनें, मल्टी-एंड रीलिंग इकाइयां और अन्य लघु एवं वन्य रीलिंग इकाइयां) शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित