निर्मल , अप्रैल 06 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को बसारा में देवी श्री ज्ञान सरस्वती देवी मंदिर के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इसकी अनुमानित लागत 225 करोड़ रुपये है।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सपरिवार बसारा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार श्री रेड्डी इसके बाद आदिलाबाद जिले के पिपरी के लिए रवाना होंगे, वहाँ उनके दोपहर दो बजे पहुँचने की उम्मीद है। वह इस क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री पिपरी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां स्थानीय मुद्दों पर बात कर सकते हैं और जिले के लिए सरकार के विकास एजेंडे की रूपरेखा प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क, मंत्री कोंडा सुरेखा और जुपल्ली कृष्णा राव, सरकारी सलाहकार सुदर्शन रेड्डी, सांसद वेम नरेंद्र रेड्डी, और पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित