निर्मल , अप्रैल 06 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को बसारा में देवी श्री ज्ञान सरस्वती देवी मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ बसारा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रृंगेरी पीठम की मंजूरी से शुरू किए गए इस पुनर्निर्माण कार्य में नौ मंजिला राजगोपुरम, उत्तर-पूर्व दिशा में एक मंदिर सरोवर और बेहतर बुनियादी ढांचा शामिल होगा।इसकी अनुमानित लागत 225 करोड़ रुपये है। मंदिर का क्षेत्रफल लगभग तीन गुना बढ़ाया जाएगा (20,000 वर्ग फुट से बढ़ाकर 62,000 वर्ग फुट) किया जाएगा जिसमें कतार परिसर, ध्यान कक्ष, भोजन क्षेत्र और बेहतर पहुंच सड़कों जैसी उन्नत सुविधाएं शामिल होंगी। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गर्भगृह और मंडपम का भी विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अक्षरभ्यासम का एक प्रमुख केंद्र होने के कारण, यह मंदिर हर साल हजारों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है। पुनर्निर्माण योजना में आगामी गोदावरी पुष्करम के दौरान भक्तों की अपेक्षित भारी भीड़ को संभालने के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित