श्रीगंगानगर , फरवरी 12 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर कस्बे में रेल संघर्ष समिति की ओर से गुरुवार को रेलवे स्टेशन अधीक्षक को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा गया।
समिति के अध्यक्ष दीपक जैन और सचिव साहिल कुक्कड़ के नेतृत्व में कस्बे से काफी संख्या में लोग पहुंचे।
इससे पहले हुई सभा में समिति संरक्षक सोहन सिंह कामरेड ने रेलवे पर हाल ही के दिनों में रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन करके यात्रियों को परेशान करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि सूरतगढ़-हनुमानगढ़ के बीच में पैसेंजर सुबह एवं शाम के समय में चलाने के साथ ही लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को लगाने एवं कोचीवेली एवं नांदेड़ साहब एक्सप्रेस का ठहराव यहां किया जाना चाहिए, वहीं पंजाब जाने के लिए रेलगाड़ियों का मिलान करने की भी जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित