जयपुर , फरवरी 28 -- भारतीय रेलवे सैनी (माली) कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के तत्वावधान में शनिवार को जयपुर में होली मिलन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रशासनिक अधिकारी शिक्षाविद भामाशाह, अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस चेतन देवड़ा थे जबकि अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी ने की वहीं ओंकार मल पूर्व आरएएस, एमपी सैनी अध्यक्ष सिविल राइट,अनुभव चंदेल अध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फुले,संजय सैनी अध्यक्ष, एड.मंगल सैनी आदि मुख्य सदस्यों की मौजूदगी में समारोह आयोजित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित