भरतपुर, अप्रैल 11 -- राजस्थान के धौलपुर में शनिवार को आगरा की ओर जाने वाली रेलवे पटरी पार करते समय खेत की ओर जा रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जीआरपी सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया लेकिन बाद में सोशल मीडिया के जरिए युवक की पहचान गडरपुरा निवासी सत्येंद्र (25 वर्ष) पुत्र सियाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित