मधेपुरा , मार्च 13 -- मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पकिलपार गांव के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए l स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ ही देर बाद ट्रैक किनारे महिला का शव देखा गया। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला चलती ट्रेन से गिर गई हो या किसी ने उसे धक्का दे दिया हो। मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रहीघटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को दी, जिसके बाद मुरलीगंज थाना के सब इंस्पेक्टर लवकुश कुमार व पीटीसी संजय झा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात बुजुर्ग महिला की शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित