मुरैना , दिसंबर 16 -- मध्यप्रदेश में मुरैना वन विभाग की टीम ने चंबल से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते हुए एक डंपर को चालक सहित पकड़ा है।
वन विभाग सूत्रों के अनुसार विभाग की टीम सोमवार ओर मंगलवार की रात गश्त पर थी। उसी दौरान चंबल नदी के पिपरई घाट से एक डंपर आता दिखाई दिया। टीम के सदस्यों ने रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें रेत भरी मिली।
वन विभाग ने ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। रेत और डंपर की कीमत करीब पैंतीस लाख रुपए बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित