नयी दिल्ली , फ़रवरी 25 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के मालवीय नगर में पूर्वोत्तर की लड़कियों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी।
श्रीमती गुप्ता ने एक्स पर अपने वीडियो संदेश में आज कहा कि पूर्वोत्तर की हमारी बहनों के साथ हुई इस घटना की मैं कड़ी निंदा करती हूं और उनके साथ मजबूती से खड़ी हूं।
उन्होंने कहा कि देश के अलग अलग राज्यों से आने वालों का जितना हक दिल्ली पर है उतना ही अधिकार पूर्वोत्तर के लोगों का है। उनके साथ कोई भी दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिन्होंने ऐसा किया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित