रुड़की , मार्च 03 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की पुलिस ने मंगलवार को 100 किलोग्राम पशु के मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि इमली चौक स्थित साजिद टेंट हाउस के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से भैंस वंशीय पशु का मांस बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

दबिश के दौरान आरोपी शहजाद पुत्र रईस, निवासी रामपुर, कोतवाली गंगानगर, जनपद हरिद्वार को मौके से पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 किलो भैंस वंशीय मांस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली रुड़की में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई में उप निरीक्षक आनंद मेहरा, कांस्टेबल सुरेश तोमर एवं होमगार्ड राहुल ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित