मॉस्को , अप्रैल 01 -- रूस के एएन-26 विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों और 23 यात्रियों की मौत हो गई है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि सैन्य परिवहन विमान एएन-26 क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक निर्धारित उड़ान पर था, जब उससे संपर्क टूट गया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "खोज और बचाव दल ने एएन-26 के दुर्घटनाग्रस्त होने के स्थान का पता लगा लिया है। घटनास्थल से मिली रिपोर्टों के अनुसार, चालक दल के छह सदस्यों और सवार 23 यात्रियों की मृत्यु हो गई है।"दुर्घटना का प्रारंभिक कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। एक सूत्र ने बताया कि विमान एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित