, Feb. 16 -- वॉशिंगटन, 16 फरवरी (वार्ता/ स्पूतनिक) कनाडा में रूस के राजदूत ओलेग स्टेपानोव ने कहा है कि यूक्रेन सरकार को अपना समर्थन दिखाने के लिए कनाडा रूस पर प्रतिबंध लगा रहा है, लेकिन असल में इन पाबंदियों का कोई व्यावहारिक असर नहीं है।
श्री स्टेपानोव ने समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को दिये एक साक्षात्कार में रविवार को कहा, " कनाडा के एकतरफ़ा कदम कमज़ोरी की वजह से उठाये गये हैं। यह एक मनगढ़ंत कहानी है, ताकि दूसरे मौकों की कमी की वजह से यूक्रेन सरकार को समर्थन दिखाया जा सके। "उन्होंने यह भी कहा कि असल में कनाडा के लगाये गये प्रतिबंध का संबंधित सूची में शामिल लोगों और कानूनी संस्थाओं पर, साथ ही रूस की आर्थिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ता है।
उल्लेखनीय है कि कनाडा ने नवंबर 2025 में रूस के ऊपर ऊर्जा, राजस्व और सैन्य क्षमताओं से संबंधित नये प्रतिबंधों का ऐलान किया था। कनाडा ने 2014 से अब तक रूस के 3,300 से ज़्यादा लोगों और संस्थाओं पर बैन लगाये हैं, जिनके बारे में उसने कहा कि वे यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने में शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित