नयी दिल्ली , अप्रैल 02 -- भारत यात्रा पर आये रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें दोनों देशों के बीच व्यापार ,आर्थिक साझेदारी तथा उर्वरक जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि श्री मंटुरोव ने प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के बारे में अवगत कराया जिसमें व्यापार और आर्थिक साझेदारी, उर्वरक, संपर्क और लोगों के बीच परस्पर संबंध शामिल हैं।

श्री मोदी ने पिछले वर्ष दिसंबर में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा को सफल बताया। उन्होंने वार्षिक शिखर सम्मेलन के परिणामों के कार्यान्वयन के लिए दोनों पक्षों द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया, जिसका उद्देश्य भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित