मॉस्को , दिसंबर 21 -- रुस में मॉस्को के खिमकी शहर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए है।

स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दोनों घायलों को स्थानीय मेडिकल संस्थानों में ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

क्षेत्रीय आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि धमाका खिमकी के स्खोदन्या शहर के बन्नी लेन में एक घर के आंगन में हुआ।

उ्न्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार घटना का कारण घर के किसी विस्फोटक सामान को लापरवाही से संभालना था।

पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित