व्लादिवोस्तोक , जनवरी 19 -- रूस के कामचातका प्रायद्वीप में बर्फबारी ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और कई जगहों पर 2.5 मीटर से भी ऊंची बर्फ इकट्ठा हो गयी है। कामचातका-इन्फॉर्म एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में बताया गया कि कामचातका क्राय की राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्सकी में 370 मिलीमीटर बर्फ गिरी, जो महीने के औसत से तीन गुना ज़्यादा थी। एक से 16 जनवरी 2026 तक शहर में 163 मिलीमीटर बर्फ गिरी। कई जगहों पर बर्फ 1.7 मीटर (5.5 फीट) थी, जबकि कुछ इलाकों में बर्फ 2.5 मीटर (आठ फीट) से ज़्यादा हो इकट्ठा गयी।

कामचातका क्राई के मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान हुई बर्फबारी बेहद दुर्लभ थी। आखिरी बार इस तरह की बर्फबारी 1970 के दशक में दर्ज की गयी थी। कई इलाकों में बर्फ दूसरी मंज़िल तक या छत तक पहुंच गयी। कई जिलों में लोग बर्फ के तूफान के बाद अपने घरों में कैद हो गये और उन्हें बर्फ को हटाकर घरों से बाहर आना पड़ा। कई लोगों ने खिड़कियां खोल-खोलकर घर से बाहर निकलने का रास्ता बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित