मॉस्को , फरवरी 26 -- रूस की स्टेट ड्यूमा (संसद का निचला सदन) ने फ्रांस और ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को परमाणु हथियारों के घटक उपलब्ध कराने की कथित योजना की खबरों के बीच कई देशों की विधायिकाओं फ्रांस की नेशनल असेंबली, यूनाईटेड किंग्डम के हाउस ऑफ कॉमन्स, जर्मनी के बुंडेस्टाग, यूरोपीय संसद और संयुक्त राष्ट्र से इसे रोकने की अपील की है।

मंगलवार को रूस की विदेशी खुफिया सेवा एसवीआर ने दावा किया था कि ब्रिटेन और फ्रांस यूक्रेन को परमाणु हथियार स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहे हैं।

अपील में कहा गया है कि डूमा के सांसद पेरिस और लंदन की ऐसी मंशा को अंतरराष्ट्रीय कानून, विशेषकर 'परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि' का खुला उल्लंघन मानते हैं। उनके अनुसार, ऐसा कदम दुनिया को परमाणु आपदा के कगार पर ला सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित