कीव , फरवरी 12 -- रूसी हवाई हमलों ने यूक्रेन के कई इलाकों में ऊर्चा अवसंरचनाओं को निशाना बनाया जिससे बिजली और पानी की आपूर्ति में बड़े पैमाने पर रुकावट आई है। यूक्रेनी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने रात भर में 24 बैलिस्टिक मिसाइल, एक निर्देशित एयर-लॉन्च मिसाइल और 219 हमला करने वाले ड्रोन लॉन्च किये। यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने 213 निशानों को रोक लिया, लेकिन नौ मिसाइल और 19 ड्रोन 13 जगहों पर हमला करने में कामयाब रहे जिससे अवसंरचना को नुकसान हुआ।

यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटेक ने कहा कि ओडेसा इलाके में उसके एक उप-स्टेशन को हमलों में काफी नुकसान हुआ है। कंपनी ने कहा कि मरम्मत में काफी समय लगेगा, जबकि आपातकालीन क्रू मलबा हटाने और ज़रूरी अवसंरचनाओं में बिजली ठीक करने का काम कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित