मुंबई , अप्रैल 22 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 34.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.7850 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 28 पैसे गिरकर 93.44 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 25 पैसे टूटकर 93.69 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन भर यह 93.6750 रुपये और 93.87 रुपये प्रति डॉलर के बीच रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित