मुंबई , मार्च 27 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को एक दिन में 89.25 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.8525 रुपये का बोला गया।

यह भारतीय मुद्रा का अब तक का सबसे निचला स्तर है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 20 पैसे गिरकर93.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 22.75 पैसे टूटकर 94.1875 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिन का उच्चतम स्तर रहा। लगातार गिराते हुए एक समय यह 94.86 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हुआ और अंत में 94.8525 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी से भारतीय मुद्रा दबाव में रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल ढाई फीसदी से अधिक चढ़कर 111 डॉलर प्रति बैरल पर है। साथ ही दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही तेजी का असर भी रुपये पर दिखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित