मुंबई , दिसंबर 15 -- रुपये में गिरावट का क्रम सोमवार को भी जारी रहा और अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में यह 28.50 पैसे लुढ़ककर 90.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बीच कारोबार में यह 90.80 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया था। अब तक के इतिहास में रुपया कभी इतना कमजोर नहीं रहा था।

पिछले कुछ समय से रुपया लगातार निचले स्तर के नये रिकॉर्ड बना रहा है।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 17.50 पैसे कमजोर हुई थी और 90.4950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 3.50 पैसे टूटकर 90.53 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 90.51 रुपये प्रति डॉलर और नीचे 90.80 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

कारोबारियों ने बताया कि निजी एवं सार्वजनिक बैंकों की डॉलर लिवाली से भारतीय मुद्रा दबाव में रही। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही 0.2 प्रतिशत नरमी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी से रुपये की गिरावट कम रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित