मुंबई , दिसंबर 03 -- रुपये में बुधवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और यह 90.30 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक गिर गया।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 43.50 पैसे गिरकर 89.9650 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज 89.96 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर खुला और 89.93 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। दोपहर के समय यह 90.30 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया था।
शाम 4.30 बजे भारतीय मुद्रा 22.75 पैसे नीचे 90.1925 प्रति डॉलर पर थी। बाजार में अभी कारोबार जारी है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से रुपये पर दबाव रहा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपया कमजोर हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित