मुंबई , मई 08 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 71 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.51 रुपये का बोला गया।
यह 21 अप्रैल के बाद का रुपये का उच्चतम स्तर है। भारतीय मुद्रा लगातार चौथे दिन मजबूत हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 27.25 पैसे चढ़कर 94.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये में आज शुरुआती गिरावट रही। यह 36 पैसे लुढ़ककर 94.58 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बीच कारोबार में 94.68 रुपये प्रति डॉलर तक फिसल गया। हालांकि बाद में वाणिज्यिक बैंकों की ओर से अचानक डॉलर की बिकवाली बढ़ने से भारतीय मुद्रा तेजी से मजबूत हुई और 93.51 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ने के बाद उसी स्तर पर बंद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित