मुंबई , अप्रैल 13 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 52 पैसे लुढ़ककर 93.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 32 पैसे टूटकर 92.83 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये में आज शुरू से ही गिरावट रही। यह 47 पैसे नीचे 93.30 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दिन भर सीमित दायरे में रहा। यह ऊपर 93.25 रुपये और नीचे 93.41 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित