मुंबई , दिसंबर 18 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 18 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.20 रुपये का बोला गया।
यह लगाता दूसरा दिन है जब भारतीय मुद्रा मजबूत हुई है। इससे पहले, बुधवार को यह 55.75 पैसे मजबूत होकर 90.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज तीन पैसे की मजबूती के साथ 90.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला यह नीचे 90.45 रुपये और ऊपर 90.05 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से रुपये को समर्थन मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित