मुंबई , अप्रैल 07 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 16 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.06 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 28 पैसे की मजबूती के साथ 92.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 15 पैसे गिरकर 93.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 92.87 रुपये और नीचे 93.12 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित