मुंबई , जनवरी 13 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 5.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.23 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा सोमवार को 0.50 पैसे की मामूली तेजी के साथ 90.1750 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज शुरू से ही गिरावट रही। यह सात पैसे गिरकर 90.2450 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और पूरे दिन सीमित दायरे में रहा। यह ऊपर 90.1825 रुपये और नीचे 90.3025 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही तेजी से रुपये पर दबाव देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित