मुंबई , मार्च 03 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 55.75 पैसे टूटकर 92.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह पहली बार है जब डॉलर 92 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है। रुपये में इस ऐतिहासिक गिरावट की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में जारी राजनीतिक तनाव को माना जा रहा है।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 91.4925 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा और यह 55.75 पैसे गिरकर 92.05 रुपये डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में एक समय भारतीय मुद्रा 92.35 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी थी। यह ऊपर 91.95 प्रति डॉलर तक मजबूत हुई थी। अंत में यह 92.05 रुपये प्रति डॉलर पर ही बंद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित