मुंबई , अप्रैल 15 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 1.25 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.3375 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 52 पैसे गिरकर 93.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये में आज उतार-चढ़ाव देखा गया। यह 15.75 पैसे की बढ़त के साथ 93.1925 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 93.13 रुपये तक मजबूत हुआ, लेकिन बाद में 93.45 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। अंत में यह मामूली बढ़त में रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित