रुद्रप्रयाग,20मार्च(वार्ता) उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबनेट मे पद मिलने पर रूद्र प्रयाग विधायक सिंह भरत चौधरी ने अपने पद की शपथ संस्कृत में लेकर न सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, बल्कि संस्कृति और परंपरा के प्रति अपनी गहरी निष्ठा भी दिखाई।

समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने विधायक के संस्कृत में शपथ लेने का उत्साहवर्धक अनुभव साझा किया और इसे रुद्रप्रयाग की संस्कृति और राजनीति के मिलन का प्रतीक बताया।

चर्चा यह रही कि यह कदम न केवल भाषा और परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि युवाओं को भी सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने वाला संदेश देता है।

विधायक ने शपथ लेने के बाद कहा कि उनका प्रयास होगा कि क्षेत्र एवं राज्य में विकास और सांस्कृतिक उत्थान दोनों साथ-साथ हों। रुद्रप्रयागवासियों ने इस अवसर पर विधायक को बधाई दी और उनके सांस्कृतिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित