रुद्रप्रयाग , फरवरी 04 -- विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में बुधवार को जनपद के 51 आयुष्मान आरोगय मंदिरों में आयोजित गोष्ठियों में कैंसर से बचाव के लिए उसकी समय पर पहचान के लिए जागरूकता पर जोर दिया गया।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगरासू में आयोजित मुख्य गोष्ठी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह द्वारा कैंसर जैसी बीमारी को लेकर जागरूकता पर जोर देते हुए स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी ने कहा कि कैंसर खतरनाक बीमारी है, यदि समय पर उसकी पहचान कर उपचार शुरू किया जाए तो कैंसर से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि कैंसर के लक्षणों के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ ही प्रत्येक वर्ष 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। बताया कि जनपद में 51 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ के माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मुंह के कैंसर, स्तन के कैंसर व गर्भाशय के कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित