रुद्रप्रयाग , दिसम्बर 03 -- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति रिपोर्टों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएँ जनता की अपेक्षाओं से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी अथवा लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने प्रत्येक विभाग को निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं पर तेजी से कार्य करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित