हरिद्वार , दिसंबर 18 -- उत्तराखंड में धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले बहरूपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्य सरकार के ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत गुरुवार को कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 बहरूपिये बाबाओं को गिरफ्तार किया ।

सभी आरोपी बाबा के भेष में रहकर जादू-टोना के नाम पर लोगों से धन वसूल रहे थे, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनने की आशंका थी।

पुलिस के अनुसार, इन बहरूपिये बाबाओं की गतिविधियों से स्थानीय नागरिकों और यात्रियों में रोष फैलने की संभावना को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। कोतवाली रुड़की पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्व धार्मिक आस्था का दुरुपयोग कर आमजन को भ्रमित करते हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित