हरिद्वार , दिसंबर 16 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में न्यायालय के आदेश पर गैर जमानती वारंट की तामील में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेक बाउंस मामले में न्यायालय हरिद्वार से जारी गैर जमानती वारंट के तहत अभियुक्त अंशुल गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता को ठाकुर निवास, घोड़ा चौकी, शिमला (हिमाचल प्रदेश) से दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित