शिवपुरी , अप्रैल 18 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने नगर पालिका के एक कर्मचारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार नगर पालिका शिवपुरी में लिपिक भगवानलाल करोसिया (55) प्रभारी स्थापना शाखा द्वारा नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक हरिबल्लभ चंदोरिया (51) से निलंबन से बहाली के लिए 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें से 20 हजार रुपये पूर्व में लिए जा चुके थे।
इस संबंध में चंदोरिया द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से शिकायत की गई थी। शिकायत का सत्यापन किए जाने पर आरोप सही पाए गए। आज शेष 40 हजार रुपये देने के दौरान लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को उसके घर के पास रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित