नोएडा , फरवरी 09 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्रान्तर्गत कैलाश हेल्थ विलेज सी-ब्लॉक, सेक्टर-62 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना के दौरान घटनास्थल के आस पास अफरा तफरी मच गई भीड़ एकत्रित हो गई, इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। जिसके पश्चात स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच एवं कार्रवाई शुरू की।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत सोमवार को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार का चालक सड़क पर वाहन को पीछे कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो के चालक ने कार से बचने का प्रयास किया। अचानक ब्रेक और दिशा बदलने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और सामने से आ रहे इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार से टकरा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित