रांची , फरवरी 04 -- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स-2 के निर्माण को लेकर विपक्षी दलों से सहयोग की अपील की है।

डॉ अंसारी ने आज कहा कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करना पीड़ादायक है और इससे आम जनता को नुकसान पहुंचता है।

डॉ. अंसारी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रिम्स में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनता के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य हर मरीज को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना और उसे स्वस्थ कर घर भेजना है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ अंसारी ने बताया कि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रिम्स में नई चिकित्सा तकनीक, डॉक्टरों की बहाली, मजबूत लैब व्यवस्था और पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति पर लगातार काम किया जा रहा है। बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए रिम्स-2 का निर्माण बेहद जरूरी हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित