काबुल , फरवरी 25 -- अफगानिस्तान ने इंग्लैंड में जन्मे रिचर्ड पाइबस को सभी प्रारूपों के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे।

पाइबस ने 1986 में केवल एक लिस्ट ए मैच खेला। हालांकि उन्होंने कई देशों की टीमों के साथ कोच के रूप में भूमिका निभाईं है। वह 1999 से 2003 तक पाकिस्तान के कोच रहे, जिसमें 1999 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल तक की यात्रा शामिल थी। 2013 में उनका बंगलादेश के प्रमुख कोच के रूप में एक छोटा कार्यकाल भी रहा। इसके बाद 2013 से 2019 तक उन्होंने वेस्टइंडीज टीम के साथ छह साल बिताए और क्रिकेट डायरेक्टर, हाई-परफॉर्मेंस विशेषज्ञ और अंत में प्रमुख कोच की भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में मिडलसेक्स के साथ भी काम किया और दक्षिण अफ्रीका की घरेलू लीग में टाइटंस टीम के भी कोच रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित