नयी दिल्ली , मार्च 10 -- भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से भावुक श्रद्धांजलि दी है।

रिंकू के पिताजी का शुक्रवार सुबह ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में चौथे चरण के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। बाद में उनका अंतिम संस्कार अलीगढ़ में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

रिंकू ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह अपने पिता से बात किए बिना कभी इतने दिन नहीं रहे और उनके बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पिता ने उन्हें सिखाया था कि कर्तव्य सबसे पहले होता है, इसलिए मैदान पर वह हमेशा उनके सपने को पूरा करने की कोशिश करते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित