नयी दिल्ली , अप्रैल 04 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार को असम में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस ने शनिवार को श्री गांधी की असम दौरे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि वह गोलाघाट और कामरूप सहित तीन जिलों में पार्टी की चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

पार्टी के अनुसार श्री गांधी सुबह 11 बजे बिस्वनाथ के सर्किट हाउस फील्ड में जनसभा को संबोधित करेंगे जबकि दोपहर 12.45 बजे गोलाघाट के बोगोरीजेंग पुलिस रिजर्व मैदान में जनसभा करेंगे।

श्री गांधी तीसरी जनसभा को अपराह्न 3.15 बजे कामरूप जिले के कमलपुर स्थित बिहदिया- जाजिकोना मार्केट प्लेग्राउंड में संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान श्री गांधी विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं से संवाद करेंगे और चुनावी मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित