कोझिकोड , जनवरी 30 -- वरिष्ठ कांग्रेस एवं तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा, "राहुल मेरे नेता हैं, मैं कहीं नहीं जा रहा।"श्री थरूर ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में अपने भविष्य को लेकर हालिया अटकलों का जवाब देते हुए अपने अतीत के उन बयानों को - जो अक्सर पार्टी लाइन से भिन्न होते थे - "निजी राय" या ऐसे विचार बताया जो भाजपा समर्थक होने के बजाय भारत समर्थक होने के इरादे से दिये गये थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेतृत्व के साथ उनके मतभेदों की खबरें महज मीडिया की मनगढ़ंत कहानियां हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित