नयी दिल्ली , दिसंबर 14 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के साथ मिलकर काम कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आत्मविश्वास समाप्त हो गया है तथा गृहमंत्री अमित शाह के हाथ कांपते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गयी है।

श्री गांधी ने रविवार को यहां रामलीला मैदान में 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इनके लिये कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

श्री गांधी ने कहा कि इन अधिकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि ये भाजपा के नहीं, बल्कि देश के चुनाव आयुक्त हैं हैं । श्री गांधी ने गृहमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि गृहमंत्री उनके सवालों के जवाब नहीं देते हैं और उनके हाथ कांपते हैं क्याेंकि वह जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित