नई दिल्ली , अप्रैल 17 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु के विधानसभा चुनावी दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान वह राज्य में तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। राहुल गांधी के इस दौरे को आगामी चुनावों के मद्देनज़र अहम माना जा रहा है, जहां वह विभिन्न क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद करेंगे।
राहुल गांधी का कार्यक्रम शनिवार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। वह सबसे पहले पोननेरी में जनसभा करेंगे उसके बाद दोपहर एक बजे रानीपेट ज़िले के शोलिंगर सर्कल दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित