मुरैना , फरवरी 12 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद के चलते दो सगे भाइयों में लाठी, फरसे ओर गोली चलने से दोनों पक्षों की ओर से दो महिलाएं घायल हुई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना बुधवार की बताई गई है। ग्राम कुठियाना में दो सगे भाई देवेंद्र तोमर ओर गंगसिंह तोमर रहते हैं। सड़क निर्माण के दौरान दोनों भाई अपनी अपनी तरफ सड़क ऊंची कराने के लिए सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार पर दबाव बना रहे थे, उसी दौरान इसी विवाद के चलते दोनों में मारपीट शुरू हो गई।

विवाद ने देखते देखते उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों की तरफ से महिलाओं सहित लाठी, फरसे ओर गोलीबारी शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों भाइयों की पत्नियां लाठी फरसे लगने से घायल हो गईं।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित