नयी दिल्ली , अप्रैल 11 -- सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाज़ा पर केवल डिजिटल टोल संग्रह व्यवस्था लागू कर दिया है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। देश भर के राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाज़ा पर सभी उपयोगकर्ता शुल्क भुगतान दस अप्रैल से विशेष रूप से फास्टैग (फ़ास्टटैग) या यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जैसे डिजिटल माध्यमों से संचालित किए जा रहे हैं।
मंत्रालय ने कहा कि यह बदलाव तमिलनाडु, केरलम, असम और पश्चिम बंगाल राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में लागू नहीं किया गया है, क्योंकि वहाँ वर्तमान चुनावी प्रक्रिया के कारण अभी आदर्श आचार संहिता लागू है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित