बैतूल , फरवरी 9 -- मध्यप्रदेश में बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि थावड़ी निवासी किसान गणेश परते (45), पिता मुन्नीलाल परते, ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे थे।
सापना डेम के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसके बाद वे सड़क पर बिखरे गन्ने समेट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने वहां लगाए गए बैरिकेट तोड़ते हुए किसान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित