नयी दिल्ली , अप्रैल 29 -- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन, समयबद्ध निष्पादन तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर देते हुए अधिकारियों को मानसून से पूर्व पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

श्री गडकरी ने बुधवार को यहां महाराष्ट्र में 18,462 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव और प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान कही। इस दौरान मंत्रालय में राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा के साथ मंत्रालय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) वरिष्ठ अधिकारी और परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों उपस्थित थे।

बैठक के दौरान श्री गडकरी ने कहा कि राजमार्ग अवसंरचना को टिकाऊ, सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए उन्नत तकनीकों को अपनाना आवश्यक बताया और कहा कि संपर्क सुविधा बेहतर होनी चाहिए, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और यात्रियों को सुविधा प्राप्त हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून से पहले सड़कों की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए निवारक उपाय अपनाए जाएं तथा त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र विकसित किया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित