बारां , दिसम्बर 19 -- राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहटकर 21 दिसम्बर को राजस्थान में कोटा आएंगी।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कोटा प्रवास के दौरान श्रीमती रहटकर पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक संभाग के बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। मध्याह्न 12 बजे से राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार-महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात दोपहर दो बजे संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में वर्ष 2023, 2024, 2025 के दौरान लंबित शिकायतों पर चर्चा की जाएगी और जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी निस्तारण किया जायेगा। जनसुनवाई कार्यक्रम के.डी.ए. सभागार प्रथम तल और अधिकारीगणों की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित