पटना , फरवरी 11 -- ित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा कुल 4,35,896 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया,जो देश में सर्वाधिक है।
प्रतिभागियों को स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्य के 9 विषय, ई-ग्राम स्वराज, ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण, प्रखंड पंचायत विकास योजना निर्माण, जिला पंचायत विकास योजना निर्माण पंचायत ई-ग्राम कचहरी सहित अन्य प्रमुख एवं प्रासंगिक विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर बिहार के पंचायती मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरियों के प्रतिनिधियों एवं कर्मियों के क्षमता संवर्धन हेतु पंचायती राज विभाग, बिहार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में प्रशासन की नई प्रणालियों से अवगत कराने के लिए पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा राज्य के अंदर तथा बाहर स्थित देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं में नियमित रूप सेत्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरियों के जन-प्रतिनिधियों एवं कर्मियों में लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जन केंद्रित तकनीक आधारित प्रशासन प्रणाली अपनाते हुए राज्य में पारदर्शी, समावेशी एवं उत्तरदायी पंचायती राज संस्थाओं का निर्माण विभाग का लक्ष्य है। इस दिशा में विभाग तेजी से कार्य कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित